बहराइच: रमवापुर खुर्द इलाके में मूंगफली समझकर जेट्रोफा का फल खाने से दो दोस्त हुए बीमार
बहराइच जिले में दो दोस्तों ने जेट्रोफा के फल को मूंगफली समझ कर खा लिया। दोनो की हालत बिगड़ी तो परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इलाज शुरू होने के बाद दोनो की हालत स्थिर बताई जा रही है।