कटरा: बकुची औराई मार्ग पर स्कूल वैन की ठोकर से एक किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बकुची-औराई मुख्य मार्ग पर पुलिया के समीप स्कूल वैन ने बुजुर्ग को ठोकर मार दी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे में शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।इसमें बरैठा निवासी 65वर्षीय किसान विश्वनाथ साह की मौत हो गई। स्थानीय लोग एवं परिजनों ने वैन को पकड़ लिया