बड़हिया: प्रभारी सचिव लखीसराय ने बड़हिया में गैस एजेंसी का किया निरीक्षण, अनुमंडल पदाधिकारी रहे उपस्थित
बुधवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय के प्रभारी सचिव सह सचिव उच्च शिक्षा विभाग बिहार पटना राजीव रौशन द्वारा बड़हिया स्थित रिलायबूल गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया. पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के परिपेक्ष्य में रसोई गैस की किल्लत एवं इससे लोगों को होने वाले परेशानी के संदर्भ में यह निरीक्षण अहम माना जा रहा है. यहां पूछताछ में किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली.