पिथौरागढ़ में कांग्रेस से निष्कासित तीन नेताओं ने विधायक मयूख महर पर चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने हाई कमान से वार्ता का भी ऐलान किया है। भावना नगरकोटी ने संगठन की एकतरफा कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं।