चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक बांसवाड़ा MP रोत के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने निकाली रैली, दिखाई ताकत
विश्व आदिवासी दिवस एवं रक्षाबंधन का त्यौहार एक ही दिवस पर होने के कारण जिला मुख्यालय पर अगले दिन रविवार को आदिवासी समाज द्वारा जुलूस निकाल अपनी ताकत दिखाई गई. रैली का मुख्य आकर्षण भारतीय आदिवासी पार्टी के संरक्षक बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत थे. रेली में शामिल लोग आदिवासी वेशभूषा में पारंपरिक गीतों पर नाचते गाते चल रहे थे.