ऊंचाहार: बरसँवा कंदराँवां गाँव में ससुर और साले ने युवक के साथ की मारपीट, पत्नी पर पिटवाने का आरोप
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बरसँवा कंदराँवां गांव में पत्नी से विवाद करना युवक को महंगा पड़ गया, आरोप है कि पत्नी ने पिता व भाई को बुलाकर युवक की पिटाई करा दी।गाँव के उमेश कुमार का सोमवार को किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया, आरोप है कि मंगलवार को पत्नी के बुलाने पर उसके ससुर व साले घर पहुंचे और उसे जमकर मारा पीटा।पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है।