धमतरी: शराब के नशे में एक पुलिस आरक्षक द्वारा सार्वजनिक जगह पर गाली-गलौज का वीडियो हुआ वायरल
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के विंध्यवासिनी मंदिर के पास मीना बाजार लगा हुआ है। जहां एक आरक्षक शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और जमीन में लेट गया। इस दौरान आरक्षक द्वारा गाली गलौज किया गया। साथ ही अपने विभाग के अधिकारियों को भी गाली देते नजर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में लोग अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है।