झांसी: झांसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
Jhansi, Jhansi | Jul 23, 2026 झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा निवासी रूबी उर्फ रितु साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के मुताबिक, रितु की शादी फरवरी 2024 में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के चंदेरा निवासी मुकेश साहू से हुई थी।