मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते समय चार बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोबाइलों से आधार कार्ड व पैन कार्ड बांग्लादेश की वोटर आईडी व पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।