पटना ग्रामीण: पटना में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हंगामा करने वाले 6 छात्रों पर केस दर्ज, अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की मांग
पटना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित शैक्षणिक भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का छात्रों ने विरोध किया था। वहीं अब इस मामले में विरोध करने वाले पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष समेत 6 छात्रों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।