कटनी नगर: मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के नेतृत्व में शहर से निकाला गया फ्लैग मार्च
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण सुरक्षित वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज सोमवार शाम 6:00 बजे शहर और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आमजन व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित किया।