बीसलपुर: जसकरनापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसकरनापुर निवासी श्रीपाल पुत्र डोरी लाल ने आज रविवार को घर के बाहर जाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई युवक को परिजनों ने तत्काल बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है ।