मऊरानीपुर: मऊरानीपुर के SDM ने सकरार गौशाला का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
मऊरानीपुर की उपजिलाधिकारी स्वेता साहू ने सकरार गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुओं के खाने-पीने की व्यवस्था का जायजा लिया और समय पर भूसा-पानी देने के निर्देश दिए।गौशाला में पशुओं की गिनती कराई गई और रजिस्टरों की जांच भी की गई। SDM ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।