बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की बैठक संपन्न, डीएम ने सोलर रूफस्टाफ को बताया श्रेष्ठ विकल्प
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई इस दौरान डीएम ने पीओ नेडा को निर्देश दिया है कि वेंडर वार प्रगति का विवरण उपलब्ध कराएं। डीआईओ ने इस संबंध में गुरुवार शाम को बताया कि डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शासकीय भवनों व विद्यालयों पर भी सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाए।