बहराइच: घंटाघर से शहीद स्मारक स्थल तक पत्रकारों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा रैली, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की की अपील
गुरुवार शाम को शाही घंटाघर पार्क से शहीद स्मारक स्थल तक पत्रकारों ने पैदल तिरंगा यात्रा रैली निकाली। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई इस पैदल तिरंगा यात्रा रैली के माध्यम से लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।