बहराइच: हरदी निवासी पीड़िता ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दबंग पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया, दिया शिकायती पत्र
गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची हरदी निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को संबोधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को पीड़िता ने बताया कि उसकी टीन पर उसके पड़ोसी की बकरी चढ़ गई थी जिसका जब उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसकी व उसकी सास की पिटाई कर दी जिसकी शिकायत आज उसने डीएम व एसपी से की है।