अजीतमल: ग्राम टडबा बिकू में घर में घुसकर दबंगों ने किया तांडव, कुल्हाड़ी से वार कर तीन को किया घायल, चार पर मुकदमा
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टडबा बिकू में घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट कर दी। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने चार नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम टडबा बिकू निवासी शिवकुमार पुत्र रामबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह खेत से गेहूं