औरंगाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना औरंगाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई।