विज्ञप्ति - जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनपद के समस्त सम्बन्धित विद्यालयों/छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आयुक्त, नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत डी.ओ. पत्र के द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के समस्त विद्यालयों में कक्षा 5 में अध्ययनरत् कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2027 का ऑनलाइन पोर्टल दिनांक 07.07.2026 से प्रारम्भ हो चुका है जिसकी अन्तिम तिथि 31.07.2026 है। प्रवेश परीक्षा हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएँ नवोदय विद्यालय की वेबासाईट www.navodaya.gov.in, https://cbseitms .rcil.gov.in/nvs/ पर ऑनलाईन आवेदन करे सकते हैं। उक्त परीक्षा दिनांक 18 नवम्बर 2026 को निर्धारित की गयी है।
ये फोटो AI द्वारा बनाई गयी है.