माण्डलगढ़: मांडलगढ़ पुलिस ने अवैध बजरी दोहन पर की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली किया ज़ब्त
अवैध खनन व बजरी परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मांडलगढ़ पुलिस ने कार्रवाई कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की है। इस दौरान कुछ बजरी माफिया भागने में सफल रहे। मांडलगढ़ थाना प्रभारी चंद्रभात ने बताया कि भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार को शाम 5:00 बजे के करीब कार्रवाई हुई