माण्डलगढ़: बागीद की छात्राओं ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक, ग्रामवासियों और प्रतिनिधियों ने किया स्वागत
मांडलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की धाकड़खेड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के बागीद गांव की दो छात्राओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हैमर थ्रो में स्वर्ण और कांस्य पदक प्राप्त किया जिनका बागीद पहुंचने पर ग्रामीणों ने बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे स्वागत किया।