माण्डलगढ़: बड़लियास पुलिस ने बनास नदी में अवैध बजरी पर की कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज गुरूवार दोपहर दो बजे आकोला गांव के पास से गुजर रही बनास नदी में दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर बजरी माफिया बजरी भरे ट्रैक्टरों को खाली कर नदी में छोड़कर भाग गए, जिसमें पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर थाने लाकर खड़ा किया । वहीं पुलिस ने माइनिंग विभाग को इसकी सूचना दी ।