धनौरा: गजरौला में 10 लाख की फिरौती के लिए 5 साल के मासूम का अपहरण, मां और बेटे को किया गिरफ्तार, बच्चा बरामद
पुलिस के अनुसार, नौनेर गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पांच वर्षीय बेटा सूर्यांश रविवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का सुराग नहीं लगा, तो पिता ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पिता राजेंद्र सिंह ने अपने ही परिवार के मां-बेटे पर बेटे के अपहरण का सीधा आरोप लगाया।