शुक्रवार को दोपहर क़रीब 3 बजे नौहट्टा के बीआरसी मैदान में महागठबंधन की चुनावी सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सतेंद्र दूबे व संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने किया। सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी देश के हित में नहीं, विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं।