केवटी रनवे: केवटी थाना कांड 133/26 में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
केवटी थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-133/26 में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद राशिद (पिता– मोहम्मद इजहार मंसूरी), निवासी ग्राम खुरमा, थाना केवटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केवटी थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।