बेहट: पैसे दुगने करने का लालच देकर पैसे हड़पने वाले अभियुक्त को पुलिस ने रजापुर रोड से ₹1 लाख 50 हजार की नकदी सहित पकड़ा
थाना फतेहपुर पुलिस ने पैसे दुगने करने का लालच देकर धोखाधडी से पैसे हड़पने वाले अभियुक्त की रजापुर रोड से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से वादी के हड़पे 1 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए हैं l अभियुक्त का नाम पुलिस ने आरिफ पुत्र अख्तर निवासी रसूलपुर बताया है l अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है l