पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कार्यालयों में स्थापित शिकायत पेटियों में मिलने वाली शिकायतों का प्रभावी और समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत अथवा आवेदन का विधिवत पंजीयन कर नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए|