घाघरा: टोटांबी पुल के पास मालवाहक पिकअप पलटा, एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल
Ghaghra, Gumla | May 30, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के टोटांबी पुल के समीप शनिवार को एक मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस पर सवार एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।