इस्माइलपुर: आपसी विवाद में युवक घायल
नवगछिया. सिमरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो युवकों के बीच हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल आनंद कुमार को सिर में चोट लगने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि गांव के ही राजीव मंडल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।