गम्हरिया: SBI कैशियर से 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटे गए, 36 घंटे में दूसरी वारदात
गम्हरिया में अपराधियों ने SBI की बभनी शाखा के कैशियर रोशन कुमार से करीब 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। लिटियाही-बैजनाथपुर मुख्य सड़क पर तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 36 घंटे के भीतर क्षेत्र में लूट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भेलवा पंचायत में भारत फाइनेंस के कर्मी को गोली मारकर लूटपाट की गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।