ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत सेक्टर बरोठा क्रमांक-3 में तपस्या लोक कल्याण सामाजिक समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सह परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना और विकास गतिविधियों को गति देना रहा।