आगरा: दहेज हत्या मामले का फरार वारंटी आरोपी मुंबई के नागपाड़ा से न्यू आगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा पुलिस ने वर्ष 2017 के दहेज हत्या मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी आरोपी कपिल उर्फ काका उर्फ अमन को मुंबई के नागपाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी को आगरा लेकर आई और एडीजे-17 न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी से लंबे समय से लंबित मामले में कार्रवाई आगे बढ़ी है।