सिरौली गौसपुर: पंजरौली पुल के पास लगे संकेतक से मोटरसाइकिल सवार टकराया, तीन लोग हुए घायल, भाजपा नेता ने घायलों को अस्पताल भिजवाया
पंजरौली पुल के पास सड़क के किनारे लगे संकेतक से मोटरसाइकिल सवार टकरा गया। मोटरसाइकिल पर एक महिला और एक बच्चा भी सवार था।तीनों लोग सड़क के किनारे गिर गए जिससे चोटें लग गई। उधर से गुजर रहे भाजपा नेता जिला प्रतिनिधि पहलाद कुमार कनौजिया ने तत्काल सूचना बदोसराय कोतवाली प्रभारी को दी और एंबुलेंस को बुलवाया। घायलों को अस्पताल भिजवाया है।