खोरठा भाषा में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म जैसे मुद्दों पर आधारित फिल्म ‘द रेपिस्ट’ का अनावरण 14 दिसंबर को हजारीबाग के लक्ष्मी चित्र मंदिर में होगा।फिल्म में अभिनेता बिक्की मंडल, अभिनेत्री डोली सिंह, डायरेक्टर करमदेव उर्फ केडी और कैमरा मैन प्रमेश्वर पंडित हैं।फिल्म का उद्देश्य समाज में यौन उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।