बरगढ़: बड़गड में पेंशन के इंतजार में बुजुर्ग की मौत,शव लेकर बैंक पहुंचे ग्रामीण, दिया धरना
गढ़वा के बड़गड़ में एक बुजुर्ग पेंशनधारी की मौत के बाद झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पर गंभीर आरोप लगे हैं। महुआटिकर गांव के 75 वर्षीय रतन लकड़ा के परिजनों का दावा है कि तीन महीने तक केवाईसी के नाम पर पेंशन रोकी गई, जिससे समय पर इलाज नहीं हो सका और उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन और सैकड़ों ग्रामीण शव लेकर सीधे बैंक पहुंचे और गेट पर रखकर करीब दो घंटे तक धरना दिया।