पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करते ही घटनास्थल का किया निरीक्षण
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव में डायन का आरोप लगा कर एक हीं परिवार के पांच लोगों ने निर्मम हत्या मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार को सूचना संग्रह करने में लापरवाह मानते हुए पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।जिसके बाद मुफ्फसिल थाना में नए थानाध्यक्ष सुदिन राम को जिम्मेदारी सौंपा गया।