श्योपुर: टोड़ी गणेश मंदिर से ध्वज पूजन के बाद गोवर्धन के लिए पैदल यात्रा रवाना, 6 दिन में 345 किमी की दूरी तय होगी
श्योपुर। शहर के टोड़ी गणेश मंदिर पर रविवार को सुबह 10 बजे 17वीं गोवर्धन गिर्राज जी के लिए पैदल यात्रा ध्वज पूजन के साथ ही रवाना हो गई। इस मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित कई नेताओं ने पहुंचकर गोवर्धन के पैदल यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया वहीं गिर्राज धरण मित्र मंडल की और से अतिथियों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया।