बेरमो: बांध कॉलोनी वाशरी रोड पर अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई, 7-8 टन कोयला जब्त
Bermo, Bokaro | Apr 15, 2026 बेरमो के कथारा क्षेत्र में बुधवार सुबह लगभग छह बजे कथारा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस और सीसीएल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। कथारा स्थित बांध कॉलोनी वाशरी रोड में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 7 से 8 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।