चूरू: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कारगिल दिवस पर शहीद वीरांगनाओं का सम्मान किया, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Churu, Churu | Jul 26, 2026 चूरू जिलामुख्यालय पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को वीरगति स्मारक पर राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सैनिकों को नमन किया और कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।