सांगानेर: जयपुर के खोह नागोरियान में ऑफलाइन राइड बुक कर बाइक राइडर से लूट, मारपीट कर बाइक, नकदी और मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
जयपुर में बदमाशों ने ऑफलाइन राइड बुक कर एक बाइक राइडर को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोपी राइडर को करीब 15 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले गए, जहां पहले से मौजूद अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और उसकी बाइक, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले में खोह नागोरियान थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।