बागेश्वर: खेल महाकुंभ में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीते 7 पदक
बागेश्वर के खिलाड़ी लगातार खेल महाकुंभ में बेहतरीन प्रदर्शन कर थे है। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बागेश्वर के खिलाड़ियों के द्वारा तीन स्वर्ण, दो कांस्य और दो रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।