कोडरमा: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर राजाबागी में बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा
कोडरमा जिले के राजाबागी बरसोतियाबर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर जयंती समारोह को भव्य और यादगार बनाने पर विस्तार से चर्चा की।