भिवानी: गांव बापोड़ा में बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 63 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और डेढ़ लाख रुपये की नकदी हुई चोरी
चोरी सामान की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी मंदीप ने बताया कि वह अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चे को अपने साथ गुरुग्राम ले गया। उसके पास उसकी भाभी अनिता का फोन आया कि मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और सामान भी बिखरा हुआ है।