शाहपुर: शाहपुर में नवदिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ बना आस्था का केंद्र, दर्शन के लिए उमड़ रही है हजारों की भीड़
Shahpur, Betul | May 30, 2026 नगर शाहपुर में आयोजित नवदिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ इन दिनों क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से यज्ञ कोठी की परिक्रमा लगाने, यज्ञशाला में आहुति अर्पित करने और पूजा-अर्चना करने के लिए हजारों भक्त सुबह से लेकर देर रात तक पहुंच रहे हैं।