कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा (सरसौल) गांव में शनिवार शाम बबूल के बाग में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस और एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।*
*✍️घटनास्थल से .315 बोर का एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है कि मृतक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम ने साक्ष्य एकत्र कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।*
*✍️पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#crime #uppolice