स्कूल फेडरेशन गेम्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय भारोत्तोलन अंडर-19 बालक/बालिका प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान (जनपद बदायूं) की कक्षा 12 की छात्रा इज्मा फातिमा का चयन 69 किलोग्राम भारवर्ग में हुआ है।