धनौरा: गजरौला में कोहरे के कहर से रोडवेज बस समेत 50 से अधिक वाहन भिड़े, लोगों में चीख-पुकार, हाईवे पर लगा जाम
गजरौला जिले में घने कोहरे के बीच हाईवे पर 50 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। माैके पर भारी अफरा तफरी मची रही। घने कोहरे के चलते रविवार सुबह अमरोहा जिले में कई जगह वाहन टकरा गए। दृश्यता शून्य होने के कारण गजरौला में नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक 50 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इससे हाईवे पर चीखपुकार मच गई।