रीवा, 15 जनवरी 2026: 2:00 बजे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रीवा (श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध) लगातार हृदय रोगों के जटिलतम प्रोसीजर में नए-नए कीर्तिमान रच रहा है। हाल ही में कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने दो अत्यंत चुनौतीपूर्ण मामलों में सफल बैलून मिट्रल वाल्वुलोप्लास्टी (BMV) प्रक्रिया करके मरीजों की जीवन रक्षा की, जो विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है