बरेली: बरेली में बहन की गला दबाकर हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष पर FIR के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, भाई ने उठाए सवाल
बरेली के अलीगंज क्षेत्र के राजपुर कला निवासी अतुल शर्मा ने एसएसपी से शिकायत कर बहन बरखा उर्फ प्रीति की 19 अप्रैल को ससुरालियों द्वारा गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। 21 अप्रैल को बयान भी दर्ज हुए, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही, जबकि सभी सबूत सौंपे जा चुके हैं।