चौसा मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को जिला चिकित्सा पदाधिकारी यानी सिविल सर्जन ने शुक्रवार को चक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी सहित तमाम डॉक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों के द्वारा पूर्व से प्राप्त आवेदन की भी जांच की और मामले की गहनता के साथ तहकीकात करने का आश्वासन भी दिया है।